
डोईवाला बुधवार 23 जुलाई 2025 -विक्रांत वर्मा क्षेत्र के खाता रोड पर गुलदार की चहल कदमी बुधवार रात 10:30 बजे नजर आई ।गुलदार को देखकर क्षेत्री मोहल्ले के पास लोगों में हो हल्ला मच गया ।लोगों ने वन विभाग लच्छीवाला को फोन कर घटना की जानकारी दी ।मौके पर पहुंची टीम ने गुलदार को ढूंढने की देर रात तक भारी मशक्कत की ।बता दें कि 15 दिन पहले क्षेत्र की सड़कों पर गुलदार रात 12 बजे टहलता हुआ नजर आया था बाद में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उसे देखा गया तब से डोईवाला के पब्लिक इंटर कॉलेज के पास खाता रोड पर लोगों में दहशत का माहौल था। कांग्रेस के लोगों ने भी वन रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति को ज्ञापन सौंप कर समस्या के निराकरण की मांग की थी। जिसके फल स्वरुप वन विभाग द्वारा गुलदार के ट्रैकिंग करने के लिए चार ड्रोन कैमरे लगाएं गए थे जिसमें खेतों में गुलदार के पंजे खून से सने हुए छपे हुए दिखाई दिए थे काफी ढूंढने के बाद भी गुलदार का कहीं पता नहीं चल पाया था। वन विभाग कयास लगा रही थी कि गुलदार घायल हो गया है और कहीं छुप कर बैठा हुआ है। बुधवार देर रात 10:30 बजे अचानक एक व्यक्ति ने क्षेत्री मोहल्ले के पास गुलदार को देखा जिससे वह घबराकर हो हल्ला मचाने लगा । हल्ले की आवाज सुनकर एकदम से सभी लोग सड़क पर एकत्र हो गए ।क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को फोन करके इसकी सूचना दी जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई मगर अभी तक गुलदार का कहीं कोई पता नहीं है। देर रात क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग ने भरोसा दिलाया है कि विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए रात भर क्षेत्र में गस्त लगती रहेगी समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।



