जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी

डोईवाला माजरी ग्रांट तृतीय से जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप कौर ने शिमलास, झड़ौंद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की जनता के प्यार और विश्वास से वह इस चुनाव को जीतकर पंचायत क्षेत्र कोआदर्श रूप में स्थापित करने का कार्य करेंगी। कहां की क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियल ने कहा कि केंद्र ओर राज्य में डबल इंजन की सरकार के होते हुए विकास कार्य रुकेंगे नहीं। उन्होंने जनता से अपील की है कि 28 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। और, उगते हुए सूरज पर मोहर लगाकर विजय बनाएं । जनसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, पूर्व राज्य मंत्री कारण बोरा , ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,सभासद सुंदरलोधी कमल गोला, दरपाण बोरा ,ललित पंत प्रेमसिंह पामी विनीत लोधी, शामिल थे।



