क्षेत्र की जटिल समस्या दूर करना प्राथमिकता। राजेंद्र सिंह रावत

रानीपोखरी भोगपुर 26 जुलाई 2025 (चमन लाल -विक्रांत वर्मा)कोड़सी, रखवाला गांव क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत पद का चुनाव लड़ रहे सेवानिवृत राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र पंचायत स्तर पर बहुत समस्याएं हैं।पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां की जो जटिल समस्याएं हैं ।
उनको दूर करने का कार्य किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नोनीहालों को संस्कारवान शिक्षा देने का कार्य किया है। क्षेत्र को आदर्श बनाना यही उनका प्रमुख उद्देश्य है। शक्ति प्रदर्शन में तमाम लोग मौजूद थे।



