डोईवाला विकासखंड में 72.30% हुआ मतदान

डोईवाला विकासखंड के माजरी ग्रांट ,रानीपोखरी ,बुल्लावाला, थानो क्षेत्र में हो रहे मतदान में हर पल परिस्थितिय परिवर्तित होती नजर आई। काले बादलों के बीच हल्की वर्षा के साथ सुबह मतदान धीमी गति से चला। सुबह 10 बजे तक 14.92 प्रतिशत, 12बजे तक रानी पोखरी और आसपास के क्षेत्र में 32.76 प्रतिशत मतदान हो पाया, ऐसे ही स्थिति भोगपुर माजरी ग्रांट ,बुल्लावाला और आसपास के क्षेत्र में भी देखने को मिली ।दोपहर 2बजे के बाद मतदान ने अपनी गति पकड़ी । निर्वाचन अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि डोईवाला में 6:30 बजे तक 66% मतदान हो गया था ।ब्लॉक डोईवाला स्तर पर खड़क माफी क्षेत्र में देर तक चला मतदान । विकासखंड स्तर पर 72.30% मतदान हुआ । उन्होंने बताया कि क्षेत्र वासियों के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया बहुत शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुई है।



