मतदान में युवाओं न भी दिखाया जोश

डोईवाला बारिश में कठिन रास्तों को पार कर युवाओं ने मतदान कर छोटी सरकार बनाने में निभाई अपनी भूमिका
रायपुर विकासखंड से जुड़े डोईवाला के थानो क्षेत्र स्थित लडवाकोट ग्राम सभा में पहाड़ की युवक और यूवतियों ने बारिश में कठिन रास्तों को पार कर मतदान कर एक बेहतर प्रधान चुने मेंअपनी भूमिका निभाई। शिखा मनवाल ने बताया कि गांव में वर्षा होने के बाद भी वह कठिन रास्तों को पार करते हुए अपने मताअधिकार का प्रयोग किया क्या है। वही अजय मनवाल भी पहली बार मतदान कर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में बिजली पानी और संपर्क मार्गों की बेहद दयनीय स्थिति है।अपने मत का प्रयोग कर उन्होंने बेहतर प्रधान चुने का प्रयास किया है।



