डोईवाला
बागड़ देवता के जयकारा से राजस्थान यात्रा हुई रवाना

धरमू्चक गोगा पीर माडी से सुबह छड़ी निशान के साथ श्रद्धालुओं का जत्था राजस्थान के बागड़ देवता के लिए रवाना हुए।
धरमूचक मुख्य मंदिर से बागड़ देवता का ध्यान करते हुए श्रद्धालु खाता ,मिल कॉलोनी बाजार , देहरादून रोड और ऋषिकेश रोड से होते हुए यात्रा के लिए रवाना हुए।जहां श्रद्धालुओं ने बागड़ देवता को प्रणाम करते हुए पुष्प वर्षा की। सभासद सुशीला सैनी के निवास पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।बागड़ यात्रा में मुख्य पुजारी मामचंद, कपिल पाल, सतनाम ,रामेश्वर, रोहित ,अमन आकाश, नवीन, कन्याल, भारत लाल, रणधीर किशोर, शिव कुमार, अमित सैनी, शाहिद तमाम श्रद्धालु बागड़ देवता राजस्थान के लिए रवाना हो गए।



