बीएसएफ के 25 सदस्यों का दल आरोहण के लिए हुआ रवाना

डोईवाला शनिवार 2 अगस्त 2025 (विक्रांत वर्मा)
सीमा सुरक्षा बल के मुख्य अतिथि भापुसे महा निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा की बीएसएफ भारत का मजबूत स्तंभ बनकर अपनी सेवाएं दे रहा है। वह इंस्टिट्यूट ऑफ एडवेंचर एडवांस्ड ट्रेंनिंग देकर सेना के जवानों को पर्वतारोहण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
शनिवार को मधोवाला डोईवाला स्थित बीएसएफ में आयोजित कार्यक्रम में 2 अगस्त से 3 सितंबर वर्ष 2025 तक हिमाचल प्रदेश एवं लद्दाख क्षेत्र की चार और 6000 मी ऊंची चोटियों आरोहण का अभियान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बीएसएफ के 25 सदस्य दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दल का उत्साह बढ़ाते हुए देश का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा पर्वतारोहण सबसे कठिन खेलों में से एक है जिसमें शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता का होना भी आवश्यक है यह निर्णयता और साहस की भावनाओं को विकसित करता है
यह अभियान साहसिक खेलों के क्षेत्र से युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। उन्होंने भारत स्वच्छता मिशन का हवाला देते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पड़े कूड़ा कचरा को भी एकत्रित कर उसे सड़क मार्ग तक लाने और स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय का संदेश भी प्रसारित करने की बात कही है। उन्होंने आरोहण करने वाले अन्य दलों को भी स्वच्छता का ध्यान रखने की बात कही है।

इस दल का नेतृत्व कर है लव राज सिंह धर्म शक्तु एवरेस्ट विजेता ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्वतारोहण कौशल और शैक्षणिक क्षमताओं को बढ़ाना एवं सन 1995 में बीएसएफ के 13 पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना भी है जो लद्दाख क्षेत्र की सासेंर कांगड़ी वन चोटी के आरोहण के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इस अवसर पर प्रशिक्षण से जुड़ी सामग्रियों और उपकरणों का भी प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट हेमंत कोठियाल उप कमांडेंट एवं कार्यवाहक कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



