संत निरंकारी मिशन की डोईवाला ब्रांच ने रक्तदान शिविर में 117 यूनिट रक्तदान किया।*

डोईवाला 03 अक्तूबर 2025
संत निरंकारी मिशन ब्रांच डोईवाला देहरादून में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चेरेटेबल फाउंडेशन द्वारा डोईवाला ब्रांच में मानवता की सेवा हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एव जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।
जिसके अंतर्गत ब्रांच के सेवादल, एस एन सी एफ तथा साध संगत के वालेंटियर्स ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर में 117 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान के महत्व को बताते हुए जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा कि बाबा जी की सिखलाई है कि *‘रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं*’ कि रक्त देते हुए हम यह विचार नहीं करते कि हमारा रक्त किसके शरीर में जा रहा है। यह तो एक सामाजिक कार्य है ।जो मानवीय मूल्यों को दर्शाता है। जोनल इंचार्ज हर भजन सिंह के सान्निध्य में आयोजित किया गया जिसमें सभी भक्तों ने सत्संग में भाग लिया और सभी रक्तदाताओं ने स्वैच्छापूर्वक रक्तदान किया। रक्त संग्रहित करने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों एवं आंगतुको ने मिशन की निःस्वार्थ भाव से की जा रही सभी सेवाओ की भूरी भूरी प्रंशसा की।
सरकार के प्रतिनिधि के रूप में हरीश कोठारी मौजूद रहे ब्रांच मुखी गोपाल गुरु सेवा दल इंचार्ज संदीप आदि मौजूद रहे



