डोईवाला के कई क्षेत्रो में बारिश का कहर, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

डोईवाला , भानियावाला रानीपोखरी के भोगपुर में रविवार रात्रि से रिमझिम रिमझिम बारिश लगातार हो रही है सोमवार सुबह भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।
ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ प्रभावित नाले केउफान सेभानियावाला में पंजाब नेशनल बैंक के बगल में बरसाती नाले के उफान पर आने से सड़क बाड़ में तब्दील हो गई।
लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी के तेज बहाव में दुपहिए वाहन स्लिप हो गए , एक स्कूटी सवार व्यक्ति तो सिटी बस के सामने आकर गिरा। जिसे लोगों ने तत्परता के साथ बचाया। नगर पालिका डोईवाला की टीम ने जेसीबी मशीन द्वारा भारी मशक्कत के बाद जल निकासी की व्यवस्था की, तब जाकर लोगों को राहत मिल सकी।

वहीं दूसरी और रानीपोखरी के भोगपुर स्थित दावड़ा क्षेत्र में महादेव खाले में पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान बंद पड़ी कई दुकानों में पानी घुसा स्थानीय निवासी रवि चौहान, सुनील सैनी, पंकज बूटोला, मोंटू आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि जंगलों से जो बरसात का पानी नहर में आने से पानी ओवरफ्लो हो जाता है। पानी की निकासी के लिए अगर बड़ी पुलिया बनी होती तो दिक्कतों का सामना आमजन को नहीं करना पड़ता। बहरहाल अब सिंचाई विभागओर वन विभाग को कोई ठोस निर्णय लेना पड़ेगा।



