डोईवाला विकासखंड की प्रमुख तीनों पदों पर कांग्रेस ने परचम लहराया

गुरुवार 14 अगस्त 2025 भास्कर इडिया लाइव
विक्रांत वर्मा
प्रदेश में भाजपा सरकार और क्षेत्रीय भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला सहित बुल्लावाला निवासी भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल सहित तमाम दिग्गज नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने के बाद भी कांग्रेस ने अपनी कुटिल राजनीति से ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पद पर जबरदस्त जीत हासिल कर भाजपा को आइना दिखा दिया है। कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण जीत ने संगठन को संजीवनी देने का काम किया है ।वही सत्ता पक्ष के लोगों के माथे पर बल पड़ गए हैं। भाजपा अपनी करारी हार से बेहद मायूस नजर आ रही है भाजपा के लोग चुनावी हार की समीक्षा करने में जुट गए हैं।कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधियां नीतियों को जनता अब समझ चुकी है राज्य की छोटी सरकार में हुए चुनाव में कांग्रेस से जुड़े प्रत्याशियों को भारी जीत मिली है वहीं जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण में कांग्रेस का परचम लहराने से संगठन को एक नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को इसका श्रेय दिया है। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह गिन्नी ने कहा है कि वह क्षेत्र के विकास में जन सहभागिता को शामिल करेंगे।बिंदुवार समस्याओं को समझ कर उनका निराकरण करने का कार्य करेंगे।



