स्वतंत्रता दिवस पर याद किए गए आजादी के नायक

शुक्रवार15 अगस्त 2025 भास्कर इंडिया लाइव-
डोईवाला क्षेत्र के चिकित्सालय में79वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया ।
शेड हॉस्पिटल के डॉक्टर महेश चंद्र जुगरान ने कहा कि भारत की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का बड़ा योगदान है। हमें उनके बताए हुए, रास्ते पर चलकर मानव धर्म का पालन करना चाहिए । ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस अवसर पर डॉ कुणाल जुगरन,डॉक्टर शिवानी, डॉ पुष्पांग,पुष्पा कश्यप, चमन लाल, सुनील कुमार, के अलावा डायलिसिस सेंटर के स्टाफ मौजूद रहे।



