तिरंगे के नीचे गूँजा जोश, रेडिएंट पब्लिक स्कूल में आज़ादी का जश्न ,रामेश्वर प्रसाद लोधी ने फहराया तिरंगा

15 अगस्त 2025 भास्कर इडिया लाइव-
डोईवाला – रेडिएंट पब्लिक स्कूल प्रेम नगर बाजार का प्रांगण शुक्रवार को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्यालय प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद लोधी ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गान के साथ सलामी दी। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमें हमारे बलिदानियों की याद दिलाता है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करे।
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि तिरंगे के नीचे खड़े होकर जो गर्व महसूस होता है, वही हमें जीवनभर देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि देशभक्ति केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह प्रतिदिन हमारे विचारों और कर्मों में झलकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में यह भावना बचपन से ही विकसित होनी चाहिए।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर माहौल को रोमांच और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य हंसी अधिकारी, अंकित लोधी, सुनीता बलोधी, अमित रावत के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों मौजूद रहे I



