प्राचीन शिव मंदिर समिति भानियावाला ने चौकी प्रभारी व पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

डोईवाला- प्राचीन शिव मंदिर समिति भानियावाला की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में योगदान देने पर जॉलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी सुमित चौधरी व समस्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
समिति अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व पर शोभायात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने अनुशासन और सतर्कता के साथ व्यवस्था संभाली। उन्होंने कहा कि मित्र पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात की देखरेख जिस तरह की, वह अनुकरणीय है। समिति इसके लिए पुलिसकर्मियों की आभारी है।
समिति सचिव सुखदेव चौहान और सभासद ईश्वर रोथान ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने शोभायात्रा के दौरान जिस समर्पण और सजगता के साथ कार्य किया, उसकी बदौलत श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मित्र पुलिस की यही पहचान है कि हर अवसर पर आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है।
इस अवसर पर समिति संरक्षक बचन सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रावत, सुखदेव चौहान, देवेंद्र चौहान निर्मल सिंह नेगी, देवेंद्र राकेश सेमेल्टी,राकेश कुकरेती के अलावा पदाधिकारियों व स्थानीय नागरिकों मौजूद रहे I



