सड़क जीणोद्धार व चौड़ीकरण की मांग,के साथ ही दिव्यांग कैंप लगाने को लेकर सभासद अमित कुमार ने सीडीओ अभिनव शाह को सौंपा ज्ञापन

डोईवाला(19 अगस्त 2025) भास्कर इंडिया लाइव-
केशवपुरी राजीव नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को जनता दरबार में पहुंचे वार्ड नंबर 11 सभासद अमित कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
सभासद ने बताया कि करीब 8–9 वर्षों से क्षेत्र की मुख्य सड़क का हॉट मिक्स जीणोद्धार व चौड़ीकरण नहीं हुआ है। जगह-जगह गड्ढों और टूट-फूट के कारण लोगों को आवागमन में दिक़्क़तो का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा सभासद ने राजीव नगर प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों का कैंप लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग भी की। उनका कहना है कि प्रमाण पत्र बनने से दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।



