शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमर शहीद दुर्गा मल्ल को उनके शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला सोमवार को शाहिद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी तथा आमंत्रित गोरखाली सभा के सदस्यों द्वारा शाहिद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट सहित समस्त प्रध्यापक वर्ग एव छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की । विधायक श्री गैरोला ने अमर शहीद दुर्गा मल्ल जी को आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया । कार्यक्रम के अगले सत्र में महाविद्यालय पत्रिका धरोहर का लोकार्पण डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के द्वारा संपन्न हुआ । सोमवार को महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आरम्भ हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला तथा विशिष्ट अतिथि डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी रहे ।धरोहर पत्रिका के मुख्य संपादक प्रो राकेश जोशी एव संपादक मंडल के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में संपादक मंडल से डॉ संजीव नेगी , डॉ नवीन नैथानी , डॉ एन डी शुक्ल ने अपने विचार रखे । डॉ राकेश जोशी ने पत्रिका को महाविद्यालय की विभिन्न क्रिया कलापों का समन्वित संकलन बताया । नरेंद्र सिंह नेगी पत्रिका को विद्यार्थियों के लिए लाभदायक बताया । विधायक बृजभूषण गैरोला ने अपने उदबोधन में महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ प्रदान की एवं महाविद्यालय के विकास में सहायक अनेक घोषणाएँ की । प्राचार्य प्रो भट्ट द्वारा सभी आगंतुक का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।कार्यक्रम में विक्रम नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल, ईश्वर रोथान , अरुण सोलंकी , राकेश डोभाल, ललित पंत, प्रकाश कोठारी, मनमोहन नौटियाल , रजनीश , आयुष कुमाई उपस्थित रहे । महाविद्यालय से डॉ राखी पंचोला, डॉ अनुराग भंडारी,डॉ पूर्ण सिंह खाती, प्रो इंदिरा जुगरान,,डॉ पल्लवी मिश्रा, डॉ पार्वती, डॉ एएस ब्लूरी, डॉ विक्रम पंवार, डॉ राकेश भट्ट, डॉ भावना जोशी, डॉ भगवती, डॉ संगीता रावत आदि समस्त प्रध्यापक वर्ग एव राजकिरण शाह,मोहित डंगवाल सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजली वर्मा ने किया ।



