14 लाख की लागत से बनाई गई इंटरलॉक टाइल्स रोड क्षेत्र वासियों को समर्पित

भास्कर इंडिया लाइव-
डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नम्बर 2 में 14 लाख की लागत से बनाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का लोकार्पण नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी व सभासद सुरेश सैनी ने रिबन काटकर किया।
भानियावाला आर्य नगर क्षेत्र मैं एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 14 लख रुपए से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का लोकार्पण करते हुए पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार जल ,सड़क स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के प्रति अग्रसर होकर कार्य कर रही है।सभासद सुरेश सैनी ने कहा किउनके वार्ड क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतर जा रहा है कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत है ।
इस मौके पर आनंद सिंह, कमल गोला ,नितिन बड़थ्वाल, कृष्णकांत ,राजेंद्र रतूड़ी,चंदन सिंह रावत, प्यार सिंह, बबीता नेगी, लक्ष्मी देवी,रुक्मणि देवी,भगवानी देवी,आदि लोग उपस्थित रहे।



