डोईवाला
घर वाले सोते रहे और चोर सोने के आभूषण नकदी लेकर हुए फरार

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला रविवार 31अगस्त 2025-विक्रांत
प्रेम नगर हंसूवाला गांव में अज्ञात चोरों द्वारा बारिश का फायदा उठाते हुए एक घर में घुसकर10 लाख रुपये सोने के आभूषण सहित ₹4000 की नगदी चोरी कर फरार हो गए। चोर कोतवाली पुलिस को धत्तता बताते हुए यह काम किया है। इससे कोतवाली की रात्रि गस्त पुलिस की पोल भी खुल जाती है। जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर के हंसूवाला में शनिवार रात्रि घर के लोग सोते रह गए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर आलमारी में रखें लाखों रुपए की ज्वेलरी नगदी पर हाथ साफ किया।
हंसूवाला निवासी असप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार को घर की ग्रिल का अंदर से ताला लगाकर फैमिली सहित कमरे में सोने चले गए।करीब 2 बजे मेरी पत्नी हरप्रीत कौर फ्रेश होने के लिए उठी तो देखा चैनल गेट खुला हुआ है, शक होने पर दूसरे वाले कमरे में जाकर देखा तो अलमारी के दरवाजे खुले हुए हैं और कपड़े बिखरे हुए हैं। अलमारी का लॉकर खोल कर देखा तो उसमें रखी सोने की ज्वेलरी और नगदी गायब थे। हरप्रीत कौर ने बताया कि आलमारी में सोने की चेन ढाई तोले की, कड़ा दो तोले का, जेंट्स रिंग , लेडीज गला सेट दो, दो अंगूठी 6 कानों के और एक मांग टीका यह सब सामान सोने के है। और 4000 रूपये नगद थे। जो की अलमारी में नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।



