डोईवाला
सभासद का जन्मदिन भाजपा ने रक्तदान दिवस के रूप में मनाया

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला सोमवार 1सितम्बर 2025-क्षेत्र के वेडिंग पॉइंट में पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा एवं सभासद डोईवाला प्रदीप नेगी का जन्मदिन को रक्तदान दिवस के रूप में मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से ऐसे आयोजन करते रहने का आवाहन भी किया। मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि भाजपा संगठन सामाजिक दायित्व के प्रति समय समय पर अपनी भूमिका निभाता आ रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, प्रधान गुरजीत सिंह लाडी, सुंदर लोधी, अंकित काला,सरिता जोशी, संतोषी बहुगुणा,ईश्वर रौथान,प्रेम पुंडीर, अर्जुन शर्मा,अवतार सिंह, प्रितपाल ,सुषमा चौधरी,सोनू गोयल शामिल थे।



