डोईवाला
हौसला बुलंद चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने की की कोशिश
बहादुर दंपतियों ने एक चोर को दबोचा तीन अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीते दो सितंबर को हौसले बुलंद चोरों ने एक घर में घुसकर ग्रिल की जाली काटकर कीमती गहनों व सामान पर हाथ साफ करने की कोशिश की। दंपति की बहादुर के चलते तीन चोर भाग गए जबकि एक को पकड़ लिया गया।
लच्छीवाला डोईवाला निवासी विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी राखी छेत्री ने बताया कि 2 सितंबर देर रात करीब 3:20 बजे अज्ञात चोर ग्रिल काटकर घर में दाखिल हुए। चोर मोबाइल, हेडफोन, कार की चाबी और करीब 12 लाख रुपये के गहनों को लेकर भागने ही वाले थे कि अचानक उनकी नींद खुल गई। शोर सुनकर घर में हड़कंप मच गया। दंपत्ति ने साहस दिखाते हुए एक चोर को दबोच लिया, लेकिन तीन अन्य साथी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। राखी छेत्री ने बताया कि घर से एक सोने की चेन और एक सोने की लॉन्ग गायब है, जिनकी कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये आंकी गई है।
कोतवाली डोईवाला के एस एस आई विनोद राणा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के
आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में गश्त और चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



