खुखरी के साथ एक युवक पुलिस की हत्थे चढ़ा

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला मंगलवार 2सितंबर 2025,-रानी पोखरी की चीता पुलिस ने रात्रि अगस्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया ।तलाशी लेने पर युवक के पास से एक खुखरी बरामद हुई। थाना अध्यक्ष विकेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात को चीता पुलिस के सिपाही विजय राणा और सत्येंद्र सिंह शांति नगर क्षेत्र में गस्त लगा रहे थे। प्राइमरी स्कूल लिस्ट्राबाद मोड के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था जब चीता पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक खुखरी बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम बेखबरा थाना मझौलिया जिला बेतिया बिहार, वर्तमान पता श्यामपुर फाटक के पास ऋषिकेश के रूप में हुई है। बताया कि गुड्डू पर पहले भी तीन आपराधिक मामले चल रहे हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



