जिला पंचायत अध्यक्ष पर सुखविंदर कौर एवं उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह ने शपथ ली कार्यभार संभाला

भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून शुक्रवार 5 सितंबर 2025- चमन लाल
प्रदेश की राजधानी देहरादून की महत्वपूर्ण जिला पंचायत सदस्य पद पर डोईवाला माजरी ग्रांट निवासी सुखविंदर कौर का अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात रही है।
उन्होंने शुक्रवार को देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह चौहान की अगुवाई में अध्यक्ष पद की शपथ लेकर कार्यभार संभाला वहीं उनके साथ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह ने भी शपथ ग्रहण कर क्षेत्र के विकास करने की घोषणा की। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन गरीब तबके के लोगों से लेकर राज्य के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहा है। विभिन्न जिलों में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत से लेकर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा जनता के दिलों से दूर हो रही है । भाजपा ने भोली भाली जनता को गुमराह कर अपने स्वार्थ की ही पूर्ति की है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में कांग्रेस की जीत विकास कार्यों की जीत है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, कनिष्क प्रमुख बीना देवी, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा तमाम लोग शामिल थे



