क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में सड़क बिजली ,पानी पथ,प्रकाश और बरसात की आपदा से हुए नुकसान के मुद्दे हुए उजागर।

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला गुरुवार4 सितम्बर 2025
विक्रांत वर्मा –
डोईवाला विकासखंड की क्षेत्र पंचायत सदस्य की प्रथम बैठक में बरसात की आपदा से हुए नुकसान के साथ बिजली ,पानी पथ प्रकाश ,जंगली जानवरों का आतंक जैसे मुद्दे प्राथमिकता से उजागर किए गए। मौजूद विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई समस्याओं के जल्द ही निराकरण की बात कही है। विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई।
गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्रथम बैठक ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई ।
जिसमें ग्राम पंचायत गडूल बागी से बीडीसी रविंद्र सिंह रावत ने नमेद मादसी केमट सौंडमार्ग को सौडगांव तक बनाए जाने, बसंतपुर ग्राम को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग में ग्रिल सुरक्षा गाटर लगाने,
मोहन थापा ने दोनाली रानी पोखरी में सड़क निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट लगाने,
हरिपुर कला से नितिका शर्मा और पूजा ग्वाडी ने वार्ड 1 से 5 तक की गलियों में स्ट्रीट लाइट और संपर्क मार्ग बनाने की मांग,
खादरी खड़क माफ भाग 2 से रजनी डोभाल ने वार्ड चार से 11 तक पथ प्रकाश की व्यवस्था, अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने,
पंकज रावत ने कालू वाला में बरसाती नाले के बहाव को रोकने, बंदरों के आतंक,
ग्राम प्रधान अनूप सिंह वह प्रधान सुषमा बोरा ने दुधली शिमलास ग्रांट में सुसवा नदी तटबंधन और जंगली हाथी, सुअर और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा बाढ़ लगाए जाने की मांग राजाजी राष्ट्रीय पार्क और वन विभाग अधिकारियों से की है।
वीडियो सोनम गुप्ता ने मौके पर मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए निर्देशित किया।
अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह ने ब्लॉक सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी इंद्र मणि बडोनी की मूर्ति स्थापित किए जाने की बात बैठक में रखी।
इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह, कनिष्ठ प्रमुख बीना देवी चौहान ,आयुष्मान, पिंकी देवी, आयशा परवीन, निशा देवी पंकज रावत, सरदार इंद्रजीत सिंह मंजू नेगी, अरुण रावत, राजेंद्र तिवारी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



