डोईवाला
जमीन दिखाकर दंपति और उसके दो बेटों ने डेढ़ करोड़ रुपये हड़पे, मुकदमा दर्ज।

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला गुरुवार 4सितम्बर 2025
हाईवे पर जमीन दिखाकर डेढ़ करोड़ रुपए लेने के बाद भी उसे खरीदार के नाम पर हस्तांतरित नहीं किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । पीड़ित दो व्यक्तियों ने आरोपी दंपति और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डोईवाला बडोवाला निवासी अमित राणा पुत्र कृति सिंह, कान्हर वाला निवासी कृष्णा प्रसाद पुत्र महेशानंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विक्रम सिंह पवार पुत्र मुरारी सिंह पवार, पत्नी प्रभादेवी पवार, उनके पुत्र दिनेश पवार, राजेश पवार निवासी वार्ड नंबर 10 आर्य नगर भानियावाला ने हाइवे पर जमीन दिखाकर उसे दिलाने के एवेज में डेढ़ करोड़ की रकम हड़प ली । पैसा लेने के बाद भी उन्होंने जमीन को उनके नाम हस्तांतरित नहीं किया है जिसको लेकर कई बार इनसे बात भी की गई। मगर नए-नए बहाने बनाकर यह आरोपीगण बात को टालते रहे और समय निकल जाने के बाद उनसे अतिरिक्त रुपए मांगते रहे। बताया कि आरोपी पिछले 19 महीनो से उन्हें केवल कोरा आश्वासन दे रहे थे। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी देहरादून से इस मामले की शिकायत की थी ।पीड़ितों की तहरीर पर डोईवाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



