अध्यापकों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का लिया संकल्प।

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला गुरुवार 4सितम्बर 2025-चमन लाल
शिक्षक दिवस के अवसर पर अपनी मांगों पर अडिग डोईवाला ब्लॉकशिक्षक कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने आंदोलन को और तेज किए जाने का संकल्प लिया। उन्होंने शुक्रवार को देहरादून में अपनी मांगों के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम कैंडल मार्च को मजबूती से किए जाने का आवाहन किया है।
गुरुवार को भानियावाला में डोईवाला ब्लॉक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक में कैंडल मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षको ने शिक्षक दिवस के सभी सम्मान समारोह का बहिष्कार करने की बात कही। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय मीडिया प्रभारी अजय राजपूत ने कहा कि शिक्षा विभाग की उपेक्षा से शिक्षक अपनी दो प्रमुख मांगो सभी संवर्ग में पदोन्नति एवं प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती निरस्त किए जाने की मांगे मानी जाने तक आंदोलन को जारी रखने का आवाहन किया। मौजूद सभी शिक्षकों ने विरोध स्वरूप कैंडल मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अपनी मांगे मनवाने के लिए सभी ने एक स्वर में अपने आंदोलन को तेज किए जाने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संजय नैथानी, ब्लॉक मंत्री मामराज चौहान,ओमप्रकाश नौटियाल, शिव प्रसाद उनियाल, जरनैल सिंह, विनोद मल्ल, रचना अग्रवाल,विजय बडोनी, उमा पाटनी,चंद्रपाल गंगा डोगरा मोहनलाल राणाकोटी, सत्य सिंह राणा शामिल थे।



