डोईवाला बार एसोशिएशन का शपथ ग्रहण समारोह विजयपथ रूप से आयोजित किया गया

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला शनिवार 6 सितंबर 2025 चमन लाल -डोईवाला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह विजयपथ रूप से आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहां की बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर वह सदा उनके साथ खड़े रहेंगे। डोईवाला संगठन को आगे बढ़ाने के लिए वह अपने सुझावों के माध्यम से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने एसोसिएशन की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए, उनके द्वारा वर्तमान में किए गए कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
बार एसोशिएशन डोईवाला के अध्यक्ष अजय बहुगुणा ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तृत रूप से सबके समक्ष रखा। इस अवसर पर सचिव विक्रम सिंह गुसाई ,लच्छी वाला वन रेंज की रेंजर मेधावी कीर्ति,उपाध्यक्ष सिंहराज पोसवाल,सह सचिव विनोद कुमार नेगी ,कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह ,कॉर्डिनेटर वीरेन्द्र सिंह पेगवाल ,पुस्तकालय अध्यक्ष यशपाल सिंह,मंजीत सिंह सजवान, मनीष कुमार, रमेश पंवार, राजेश मोहन, संदीप प्याल, नवीन, राजेंद्र,अभिनव मलिक के साथ चुनाव अधिकारी इंद्र देव बहुगुणा, दिनेश पैन्यूली, सूर्य प्रकाश आदि तमाम लोग मौजूद थे।