चोरों ने लाखों रुपए की ज्वेलरी और नगदी पर किया हाथ साफ

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला 7 सितंबर 2025 चमन विक्रांत -कोतवाली डोईवाला अंतर्गत रविवार को एक बंद मकान में लाखों की चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला नगर पालिका परिषद के वार्ड 18 में श्री रामधाम चांदमारी निवासी होशियार सिंह चौहान के यहां चोरों ने 10 लाख रुपये के गहने और नगदी चुराई। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री की नौकरी सिंचाई विभाग हल्द्वानी में लगी है। वह अपनी पत्नी के साथ पुत्री को लेकर बीते सोमवार को घर पर ताला लगाकर हल्द्वानी गए थे। जब वह शनिवार की देर शाम को अकेले अपने घर लौटे। तो उन्होंने गेट पर लगा ताला खोला और घर के मुख्य दरवाजे तक पहुंचे तो देखा ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर कदम रखते ही उनके होश उड़ गए। चारों कमरों में जमीन पर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। कमरे के अंदर रखी अलमारियां खुली हुई थी । ओर अलमारी के लॉकर से ज्वेलरी और नगदी गायब थी । उन्होंने बताया कि हमने 112 नंबर पर कॉल किया और चोरी की घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर फिंगर प्रिंट लिए और आसपास के सीसी टीवी की फुटेज खंगालने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के सभी डब्बे खाली कर गए, जिसमें सोने की एक चेन, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने के हाथ के दो कंगन, सोने कि चार अंगूठियां, सोने के कान के टॉप्स, चांदी की एक पाजेब, एक आईफोन, एक स्मार्टफोन और 40 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
पुलिस इन चोरियों का शीघ्र खुलासा करने की बात कह रही है। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना घटने पर दहशत का माहौल बना हुआ है। डोईवाला क्षेत्र में 11 दिन के अंदर चोरों ने पांच चोरियों को अंजाम देकर लाखों रुपए की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ पुलिस की नाक के नीचे चोरों न दिया चोरी की घटना को अंजाम।



