युवा भारत एवं खेल मंत्रालय द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला भानियावाला क्षेत्र में विकास दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 70 से अधिक लोगों ने जांच कराई है।
शिविर का शुभारंभ डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने रिबन काटकर किया । उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है है।
कहा कि गांव के लोग आज भी अस्पताल जाने से डरते है जिससे बीमारियां बढ़ती जाती है।
कार्यक्रम आयोजक आसिफ हसन ने बताया कि मेरा युवा कार्यक्रम खेल कूद, नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को जागरूक करता है। युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी बात रखने को क्विज ऑनलाइन प्रतियोगिता भी चलाई जा रही है जिसमें 12 जनवरी को युवा प्रधानमंत्री के समक्ष उपस्थित होंगे।
शिविर के बाद जिन ग्रामीणों के आंखों में दिक्कत थी उनको हंस फाउंडेशन अस्पताल बहादराबाद हरिद्वार ले जाया गया है जहां उनके निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, अधिवक्ता लक्ष्मी बहुगुणा, अधिवक्ता अभिनव शर्मा, शिवम कक्कड़, शहदाब हसन, आसिफ हसन, सहबान शाह, मेहरबान शाह, इमरान अल्वी आदि मौजूद रहे।



