एसडीआरएफ के जवान त्रिलोक सिंह ने बढ़ाया उत्तराखण्ड पुलिस का गौरवl
बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्राप्त किया दूसरा स्थान

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला ,(चमन लाल-मंगलवार 23सितम्बर 2025)उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान त्रिलोक सिंह ने हरियाणा के मधुबन स्थित पुलिस अकादमी में आयोजित 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह खेलों में प्रतिभाग करते हुए बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (60 किग्रा भार वर्ग) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड पुलिस एवं एसडीआरएफ का गौरव बढ़ाया है।
देशभर से विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं केंद्रीय बलों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें एसडीआरएफ उत्तराखंड के जवान त्रिलोक सिंह ने कड़े प्रतिस्पर्धी माहौल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह किताब अपने नाम किया है ।
उनकी इस सफलता से एसडीआरएफ बल गौरवान्वित है। उत्तराखंड पुलिस की खेल और फिटनेस क्षेत्र में पहचान और भी सशक्त हुई है।



