किसानों की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (चमन लाल) 23सितंबर 2025मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कैबिनेट मंत्री शौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर किसानो की समस्याओं को उनके सम्मुख रखा।
एक सप्ताह पहले हुई तेज बारिश की वजह से डोईवाला क्षेत्र में किसानों की सैकड़ो बीघा फासले बर्बाद हो गई। जिसको लेकर किसान पूरी तरह मायूस है। और अपनी इन्ही समस्याओं को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल ने डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह से मिला।
इन्हीं समस्याओं को लेकर डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने आज कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर गन्ने के दाम बढ़ाए जाने वह किसानों की फसलों को हुआ नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
वहीं कैबिनेट मंत्री शौरभ बहुगुणा ने किसानों की इन समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए इन समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया, ओर किसानों की फसलों के नुकसान का उचित मुआवज़ा भी दिए जाने की बात कही। साथ ही डोईवाला ब्लॉक में मोबाइल वेन डिस्पेंसरी व टीकाकरन वेन देने की भी बात कही।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि डोईवाला में इस वैन के मिलने से हजारों लोगों को लाभ मिल सकेगा। और किसानों की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। इसके अलावा डोईवाला की कई ऐसी समस्याओं को भी उन्होंने कैबिनेट मंत्री के सामने रखा, जिन पर शीघ्र काम हो सकेंगे, ओर डोईवाला की जनता को इनका लाभ मिल सकेगा।
इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।



