द लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बच्चों ने मचाई धूम

भास्कर इंडिया लाइव
द लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल में दशहरे पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूली बच्चों ने सूक्ष्म रूप से रामायण के दृश्यों को अपने नाटय में उकेरते हुए अधर्म पर धर्म की विजय का उदाहरण पेश किया। स्कूली बच्चों ने गढ़वाली कुमाऊनी पंजाबी, भक्ति गीतों पर नृत्य कर जमकर वाह वाही लूटी।
पंचवटी कॉलोनी,प्रेम नगर डोईवाला स्थित द लर्निंग एरा स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सबका ध्यान आकर्षित किया। डीजे पर चले गानों पर स्कूली बच्चों ने नृत्य कर वाह-वही बटोरी। स्कूल के डायरेक्टर बीना गोला ने बताया कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ नोनीहालों में देश की संस्कृति और संस्कार को सीचने का काम करता आ रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशिमा सिद्दीकी, सामाजिक कार्यकर्ता कमल गोला,प्रतिभा राणा ,संगीता नौटियाल इशा नेगी गगन कौर वंशिका लोधी शाहीन सिद्दीकी आदि शामिल थे।



