एसडीम अपर्णा ढोंडियाल ने पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के अधिकारियों को सड़क गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला मंगलवार 30सितंबर 2025 -चमनलाल
भानिया वाला क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से किया। एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढोंडियाल ने दोनों टीमों को पालिका क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को पैच वर्क कर गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को शाम तीन बजे उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से डोईवाला क्षेत्र की सभी सड़कों का निरीक्षण किया गया। जिसमें चांदमारी, प्रेम नगर,केशवपुरी ,राजीव नगर की सड़को का सर्वे किया गया। इसके बाद उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोंडियाल द्वारा भानियावाला , थानो मार्ग , बडोवाला और वार्ड नंबर 9 विस्थापित मौलधार, वार्ड नंबर 8 आदि क्षेत्रों का मौके पर निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश मौके पर ही दिए गए।
टीम में नगर पालिका से अधिशासी अधिकारी एमएल शाह औरअभियंता अखिलेश खंडूरी पी डब्लू डी विभाग से सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह नेगी अपर सहायक अभियंता लिंगवाल मौके पर उपस्थित रहे



