विनोद और राजेश समाज में उत्कृष्ट कार्यो के लिए हुए सम्मानित ,देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की हौसला अफजाई

भास्कर इंडिया लाइव
उत्तराखंड के दो सेवानिवृत्ति सैनिकों को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में समाज के उत्कृष्ट कार्य के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मान पत्र दिए जाना उत्तराखंड के लिए बड़े गौरव की बात है। पूरे भारत में 14 ऐसे लोगों में से उत्तराखंड के दो होनहार बेटों कि इस उपलब्धि से राज्य के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
बता दे की माजरी ग्रांट डोईवाला जिला देहरादून निवासी सेनिवि नायक विनोद कुमार मिलट्री इक्विपमेंट संस्था के द्वारा 2 हजार से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ चुके हैं। वही राजेश सेमवाल छानिका गुनदियाट गांव,पुरोला उत्तरकाशी वंदे मातरम ट्रेनिंग एंड एजुकेशन सेंटर चलते हैं यह भी निशुल्क रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनके ट्रेंड किए हुए 250 से अधिक युवक युवतियों अग्नि वीर, सेना,पुलिस और अन्य विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
नई दिल्ली के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव 2025 के अवसर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विनोद और राजेश को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान एवं थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी तथा भारत सरकार के पूर्व सैनिक कल्याण सचिव की विशेष मौजूदगी में सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर ओत-प्रोत हुए विनोद कुमार ने कहा कि देश की सेवा का जज्बा ही उन्हें रिटायरमेंट के बाद समाज के उत्थान में कदम बढ़ाने की और प्रेषित करता आया है।
डोईवाला ब्लॉक के पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन अध्यक्ष भगत सिंह राणा ने बताया कि मिलिट्री इक्विपमेंट संस्थान के जरिए विनोद कुमार ने दो हजार से अधिक युवक युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि विनोद कुमार की इस उपलब्धि पर राज्य का मान बढा है।संगठन उनका सम्मान समारोह आयोजित करेगा। कहा कि हम सभी को विनोद कुमार जैसे व्यक्तियो से कुछ सीखने की आवश्यकता है।



