नगर पालिका को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2024-25 में द्वितीय स्थान

मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित, 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान
1अक्टूबर चमन लाल –
अटल निर्मल नगर पुरस्कार-
डोईवाला- स्वच्छता और स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर पालिका को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2024-25 में द्वितीय स्थान हासिल हुआ। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून मुख्य सेवा सदन में नगर पालिका को सम्मानित किया और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष-
नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह उपलब्धि नगर के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। हम सभी मिलकर इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
डोईवाला नगर पालिका अधिशासी अधिकारी –
एमएल शाह ने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क और नगर के नागरिकों के सहयोग का परिणाम है। सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सभी ने मिलकर काम किया है। आने वाले समय में हम और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करना है।
डोईवाला मुख्य सफाई निरीक्षक-
सचिन रावत ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ नगर पालिका का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है। लोगों की सहभागिता और जागरूकता से ही यह संभव हुआ है। सफाई कर्मचारियों ने भी दिन-रात मेहनत कर सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा। आगे भी हम यही समर्पण जारी रखेंगे।
मौके पर-
सभासद ईश्वर रोथान, अवतार सिंह सैनी, राकेश डोभाल आदि मौजूद रहे I



