नगर पालिका के गली नम्बर 11 और 12 में 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

टैंकरो की मदद से लाया जा रहा है पानी पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
भास्कर इंडिया लाइव
टैंकरों की मदद से पानी की आपूर्ति-
नगर पालिका भानियावाला क्षेत्र के गली नम्बर 11 व 12 में पिछले 10 दिनों से पेयजल लाइन टूट जाने की वजह से पीने के पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है सभासद ईश्वर रौथान और जल संस्थान डोईवाला द्वारा टैंकरों की मदद से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
डोईवाला के भानिया वाला-
क्षेत्र में गली नम्बर 11 व 12 में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने वाली जल संस्थान की अंडरग्राउंड लाइन बीच में से कहीं क्षतिग्रस्त हो गई है जिसका पता लगाने के लिए जल संस्थान के कर्मचारी पिछले 10 दिनों से गड्ढे खोद रहे हैं मगर सफलता नहीं मिलने से स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है। 10 दिनों से पानी न आने पर गली नम्बर 11 और 12 के 25 से 30 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पानी की किल्लत से परेशान चंद्र मोहन रावत धन सिंह , कुशाल रावत, मेहरबान भंडारी, बीना देवी,भगत सिंह,शूरवीर रावत, विनोद असवाल, पिंकी देवी अर्जुन सिंह, विजेंद्र गोसाई, रामेश्वर सैनी ने बताया कि पेय जल व्यवस्था लड़खड़ा जाने से उन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टैंकरों से लाया जा रहा पानी पर्याप्त न होने के कारण समस्या विकराल रूप लेती नजर आ रही है ।उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है।
जल संस्थान-
जेई विनोद असवाल ने बताया कि गली नम्बर 11 और 12 में पेयजल संकट दूर करने को लेकर कर्मचारी लगाए गए हैं जो रात में भी काम कर रहे हैं ।जल्द ही समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा ।अभी टैंकरों की मदद से लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है।



