डोईवाला नगर पालिका को बनाएंगे देश की आदर्श नगर पालिका : विधायक गैरोला

भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
सम्मान-
गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरा स्थान पाने पर समूह महिलाओं, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों का सम्मान
नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम –
डोईवाला- नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित उन्हें नमन किया और इस दशहरे पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी I डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला को स्वच्छता और विकास की दृष्टि से देश की अग्रणी नगर पालिका बनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि नगर में जल्द ही सीवरेज पाइपलाइन डाली जाएगी, जिससे गंदगी और प्रदूषण की समस्या खत्म होगी। नगर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर और भी कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरा स्थान प्राप्त –
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर नगर पालिका की ओर से समूह की महिलाओं, सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।
पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी-
ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में डोईवाला की उपलब्धि नगर के हर नागरिक के सहयोग से मिली है। अब हमारा लक्ष्य डोईवाला को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाना है I
अधिशासी अधिकारी एमएल शाह-
ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर लगातार सफाई और कचरा प्रबंधन पर ध्यान दिया है। नगर के नागरिकों के सहयोग से ही यह बड़ी उपलब्धि संभव हो पाई है।



