
वार्ड 20 में बढ़ते बंदरों के आतंक से निजात की मांग, प्रकाश कोठारी ने सौंपा ज्ञापन
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड संख्या 20 में बढ़ते बंदरों के आतंक से परेशान क्षेत्रवासियों की समस्या को लेकर सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड 20 में पिछले कुछ समय से बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंदरों के झुंड घरों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों में घूमते रहते हैं तथा खाद्य सामग्री एवं घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों के कारण लोगों के चोटिल होने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
प्रकाश कोठारी ने मांग की कि वार्ड में बंदर पकड़ने का अभियान शीघ्र चलाया जाए और संबंधित विभाग की विशेषज्ञ टीम के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बंदरों के आतंक से राहत मिल सके।
ज्ञापन पर अधिशासी अधिकारी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय कर जल्द आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
या।



