प्रतिनिधि मंच पर, महिला सभासद गायब

प्रतिनिधि मंच पर, महिला सभासद गायब
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
डोईवाला नगर पालिका में दिखावा जारी, जिम्मेदारी का नहीं पता, 20 वार्डों में सात वार्डों में है महिला सभासद
नगर पालिका कार्यक्रम –
डोईवाला- नगर पालिका के आयोजित कार्यक्रम में महिला सभासदों की अनुपस्थिति ने जनता और अधिकारियों दोनों के बीच सवाल खड़ा कर दिया। मंच पर केवल उनके प्रतिनिधि नजर आए, जबकि असली प्रतिनिधि यानी महिला सभासद कहीं दिखाई नहीं दीं।
सभासद प्रतिनिधि जैसा कोई पद नहीं –
पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सभासद प्रतिनिधि जैसा कोई पद नहीं होता। यह सब अपनी सुविधा के लिए बनाया गया है।कहा कि जनता की उम्मीदों और पारदर्शिता की भावना को नजरअंदाज करना नगर पालिका के हित में नहीं है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि जनता ने जिन वास्तविक प्रतिनिधि को चुना है अगर वही कार्यक्रमों में मौजूद नहीं होंगे, यह प्रवृत्ति नगर पालिका की कार्यक्षमता और जवाबदेही पर सवाल खड़ा करती है।
स्थानीय नागरिकों ने अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि केवल प्रतिनिधि भेजना असली सहभागिता की भावना को कमजोर करता है और जनता के हितों के प्रति गंभीरता की कमी दिखाता है।
नगर पालिका परिषद का यह मामला अब चर्चा का केंद्र बन गया है। इससे यह सवाल उठते हैं कि क्या महिला सभासद अपने पद का सही इस्तेमाल कर रही हैं या केवल दिखावे के लिए प्रतिनिधि के माध्यम से अपनी जिम्मेदारियों से दूरी बना रही हैं।



