महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची सेवा – विधायक बृजभूषण गैरोला

राजीव नगर बाल्मीकि मंदिर में दिखा विकास का नया रंग,
भास्कर इंडिया लाइव
विधायक निधि से 3 लाख की लागत से हुआ सौंदर्यीकरण कार्य
डोईवाला- महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर वार्ड नंबर 12 राजीव नगर केशवपुरी स्थित बाल्मीकि मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण हो गया है। 3 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि से हुए इस कार्य का लोकार्पण डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पूजा अर्चना कर बाल्मीकि जयंती के अवसर पर किया।
सौंदर्यीकरण कार्य विकासखंड डोईवाला की कार्यदायी संस्था के द्वारा किया I
विधायक गैरोला ने सभी को महर्षि बाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत बाल्मीकि ने समाज को समानता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के दिखाए आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
महापुरुषों के उपदेशों को जीवन में अपनाकर ही समाज में एकता और भाईचारा कायम रखा जा सकता है।
सभासद अमित कुमार –
विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार जताते हुए कहा कि कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि मंदिर का सौंदर्यीकरण होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिली है I कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में विधायक का विशेष सहयोग मिल रहा है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम नेगी,अनुज कालरा, रवि पाल अंकित तेजपाल सचिन विनोद बिल्लू राजेश आदि मौजूद है I



