विजन इंडिया द्वारा आईडीबीआई बैंक की मिनी ब्रांच माजरी ग्रांट मे खुली

भास्कर इंडिया लाइव
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखविंदर कौर ने कहा कि आईडीबीआई बैंक ने ग्रामीण क्षेत्र मैं ब्रांच खोलकर लोगो को बड़ी सौगात दी है । रूपों की ट्रांजैक्शन करने के लिए महिला को शहर जाना पड़ता था यही सुविधा गांव में मिल जाने से ग्रामीण क्षेत्र को उसका लाभ मिलेगा अब महिलाएं अपने ही गांव में बैंक का सीधा लाभ उठा पाएंगी।
बैंक के नेशनल हेड गौरव कुमार ने बताया कि आईडीबीआई बैंक का सभी लोग लाभ उठा पाएंगे। बताया कि जिनका आईडीबीआई बैंक में खाता नहींभी है, वह लोग भी अपने आधार कार्ड या एटीएम के माध्यम से 10,000 नगद निकाल पाएंगे।
बैंक के उद्घाटन समारोह में नेशनल हेड गौरव कुमार,रीजनल हेड D G M गौतम राज सिंह, प्रदेश हेड उपेंद्र सिंह,डोईवाला बैंक मैनेजर संदीप कुमार के अलावा
संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला के अध्यक्ष सरदार ताजेंद्र सिंह ताज जी, गुरुद्वारा डोईवाला के प्रधान गुरदीप सिंह, माजरी ग्रांट के प्रधान के प्रतिनिधि मंगल सिंह, जीवन वाला प्रधान गुरुजीत सिंह, हरजिंदर सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह प्रदीप सिंह,शार्दुल नेगी शामिल थे।



