जिलाध्यक्ष ने आठ मंडलों के प्रभारियों की घोषणा
संगठन सुदृढ़ करने को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

डोईवाला – डोईवाला और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के आठ मंडलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि
पुष्पा ध्यानी को बालावाला मंडल
सुमित पवार को डोईवाला मंडल,
देवदत्त शर्मा को माजरी ग्रांट मंडल,
जयंत शर्मा को रानी पोखरी मंडल,
विनय कंडवाल को ऋषिकेश मंडल,
विक्रम नेगी को रायवाला मंडल,
आशीष बहुगुणा को श्यामपुर मंडल
उषा कोठारी को वीरभद्र मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल-
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। हर मंडल में सक्रिय, समर्पित और जनभावनाओं को समझने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए ताकि पार्टी की नीतियां और योजनाएं जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंच सकें। सभी नए प्रभारियों से अपेक्षा है कि वे टीम बनाकर काम करें और मंडल स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।
हमारा लक्ष्य आने वाले समय में संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ जनसेवा को प्राथमिकता देना है। नए प्रभारी संगठन की रीढ़ साबित होंगे और मंडलों में सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगे। पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा हम पर जताया है, हम उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
साथ ही सभी नवनियुक्त प्रभारियों को मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वे संगठन की मर्यादा और मूल्यों को बनाए रखते हुए उत्कृष्ट कार्य करेंगे।



