24 अक्टूबर से अठूरवाला में रामलीला का होगा शुभारंभ

डोईवाला अठूरवाला सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान मे पहली बार शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 से भव्य रामलीला का आयोजन होने जा रहा है।
मंगलवार को रामलीला कार्यक्रम आयोजन के लिए पूजा अर्चना कर विधि विधान से हनुमान ध्वज की स्थापना की गई।
अठुरवाला सांस्कृतिक मंच समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा की रामलीला का मंचन अठूरवाला के मोलधार ग्राउंड में शुभारंभ किया जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ।
इस अवसर पर कमेटी के महासचिव करतार सिंह नेगी ने कहा की भव्य रामलीला का मंचन पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से प्रार्थना की है। कि तन मन धन से कमेटी का सहयोग प्रदान करें
रामलीला कमेटी की निर्देशक डॉ ममता कुंवर ने कहा की क्षेत्र में पहली बार रामलीला का मंचन अद्भुत और लोकल कलाकारों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार रामलीला का आयोजन होने जा रहा है।जो बहुत गर्व की बात है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की लीलाओ का सुंदर मंचन किया जा रहा है।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में भव्य रामलीला आयोजन का मंजन होने जा रहा है। जो क्षेत्र के लिए बहुत गर्व की बात है।
मोहित उनियाल ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्श पर चलने के लिए आत्मसात करना चाहिए
विक्रम सिंह नगी ने कहा कि अठुरवाला क्षेत्र में पहली बार रामलीला का मंचन होने जा रहा है।उन्होंने कमेटी के सभी सदस्यों का इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर-
रणजीत गुसाईं, यशवंत गुसाईं , विक्रम नेगी, अश्विनी बहुगुणा करतार नेगी , विनोद कोठियाल
,सरस्वती नेगी ,सविता सजवाण, राजमती नेगी बाला सजवाण,, बालेंद्र सजवाण ,रेखा रावत,
संजय चमोली, सुरेंद्र नेगी, सभासद प्रदीप नेगी, सभासद संदीप नेगी, राकेश चौहान,हरीश डोभाल संजय डोभाल,विनोद,पूजा गुनसोला
,मेघा थपलियाल,ममता जोशीआदि तमाम लोग मौजूद थे।



