मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान से शटर का ताला तोड़ लाखों की नगदी ले उड़े चोर

भास्कर इंडिया लाइव
विक्रांत वर्मा –
डोईवाला नगर चौक स्थित मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखी लाखो की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए हैं।
घटना का उस समय पता चला जब रोज की तरह डोईवाला घराट गली निवासी पवनजीत सिंह अपनी दुकान को खोलने के लिए पहुंचे। दुकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उनके गल्ले से करीब दो लाख रुपए की नगदी रखी थी जो चोर लेकर फरार हो गए है। पुलिस ने प्राथमिक सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल प्रदीप कुमार राणा-
ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ।कुछ संदिग्धों की चेहरे भी कमरों में आए हैं अभी मामले की जांच की जा रही है उन्होंने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।



