सभासद की पहल पर सड़कों की सुध लेने उतरा विभाग


डोईवाला – भानियावाला क्षेत्र की सड़कों पर लंबे समय से बने गड्ढों और टूट-फूट से स्थानीय लोग परेशान थे। त्योहारों के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर स्थिति और खराब हो जाती थी।
सभासद ईश्वर रोथाण-
क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर वे लगातार विभाग से मांग कर रहे थे। अब विभाग द्वारा कार्य शुरू किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह केवल गड्ढा भरने तक सीमित न रहकर पूरी सड़क का स्थायी समाधान होना चाहिए।
आशीष थपलियाल लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता
भानियावाला के साथ-साथ विस्थापित क्षेत्र की सड़कों पर भी मरम्मत कार्य कराया जाएगा। जिन जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, उन्हें चिह्नित कर कार्य शुरू किया जा चुका है। जल्द ही पूरा क्षेत्र गड्ढामुक्त होगा।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। विभागीय टीम द्वारा निगरानी की जाएगी ताकि सड़कें टिकाऊ बनें और जनता को दोबारा परेशानी न हो। स्थानीय लोगों ने राहत व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस बार सड़क मरम्मत स्थायी और प्रभावी होगी।



