पीएम मोदी ने किसानों को समर्पित की 42 हजार करोड़ की कृषि परियोजनाएं

डोईवाला में वर्चुअल माध्यम से जुड़े किसान व तमाम विभगों के अधिकारी
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला देश के किसानों की आय बढाने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानों से संवाद कर उन्हें नई-नई योजनाओं से जोड़ रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली से 42 हजार करोड़ रुपये की कृषि परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।
इसमें पीएम धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ भी शामिल रहा। इसके साथ ही कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी 1100 से अधिक योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
उत्तराखंड में भी इन योजनाओं की शुरुआत हुई, जिसमें प्रथम कड़ी में दो जिलों अल्मोड़ा ओर चमोली को इसमें शामिल किया गया है।
वहीं इस योजना का डोईवाला ब्लॉक प्रमुख़ गौरव सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना को सही तरह से धरातल पर उतारना होगा। तभी किसानों को इसका लाभ मिल सकेंगे। कहीं ऐसा न हो कि देहरादून स्मार्ट सीटी की तरह यह योजना भी फुस न हो जाये।



