कॉलेज के कार्यालय में आग लगने से उसमें में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक।
डोईवाला
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल -विक्रांत वर्मा
गुरु राम राय पब्लिक इंटर कॉलेज भानियावाला में सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। स्कूल के कर्मचारी जैसे ही कॉलेज पहुंचे तो कार्यालय में आग लगते देख वह चकित रह गए। प्रचंड लपटों ने देखते ही देखते कंप्यूटर जरूरी फाइले जलकर राख कर दी। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया ।मगर जब तक कार्यालय में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था।
कॉलेज खुलने से पहले कॉलेज के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट होने से भयंकर आग लग गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। कार्यालय में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अचानक घटी इस घटना से स्कूल प्रबंधन भी सकते में आ गया आग की घटना के बाद स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया