प्रेम नगर पांडे वाली गली के बिजली पोल में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप

भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल- विक्रांत वर्मा
डोईवाला प्रेम नगर पांडे वाली गली में आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक धू धू करते हुए खंबे में आग लग गई यह नजारा देख आसपास के दुकानदार घबरा गए। दुकान दारो ने अपनी दुकानों के शटर नीचे गिराकर भागने लगे।
अचानक लगी इस आग से प्रेम नगर बाजार में अफरा तफरी मच गई। वही व्यस्ततम मार्ग होने के कारण खंभे पर आग लगी देख लोगों की गाड़ियों का जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह जाम को खुलवाया। दुकानदार शोभित, बंटी लाल मंगतराम ने बताया कि वह दुकान के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे तभी अचानक खंबे में आग लग गई। अमित के घर के बिल्कुल समीप लगे हुए खंबे में आग लगने से अमित का परिवार घबरा गया आनंद-फानन में परिवार के लोग घर को छोड़ सड़क के बाहर खड़े हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने विद्युत विभाग को विद्युत पोल पर अचानक आग लगने की जानकारी दी।



