अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर नगर पालिका ने विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन
J
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला नगर पालिका सभागार में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज श्रीमती सांची अग्रवाल ने राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण सहित गरीबी उन्मूलन जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर वक्त तैयार रहने की बात कही।
नगर पालिका सभागार में सिविल जज डोईवाला श्रीमती सांची अग्रवाल एवं नगर पालिका ईओ एमएल शाह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जज साहिबा ने कानून से जुड़ी विभिन्न विषयों पर चर्चा की उन्होंने आपदा और गरीबी उन्मूलन पर फोकस करते हुए लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई। शिविर का संचालन प्राविधिक कार्यकर्ता सुभाष तिवारी ने किया नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने नगर क्षेत्र में संचालित आपदा प्रबंधन एवं गरीबी उन्मूलन से संबंधित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस अवसर पर के असिस्टेंट न्यायालय से कविता बोरा प्रशांत खत्री, चीनू सिंह, आजम अली, रविंद्र कुमार के अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, नेहा पवार सहित तमाम कर्मचारी गण मौजूद थे।



