रेलवे स्टेशन की पेड पार्किंग फिर शुरू दिवाली से दो दिन पहले बंद हुई थी पार्किंग, अब दोबारा हुआ संचालन शुरू
डोईवाला-
नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी पेड पार्किंग अब फिर से सुचारू कर दी गई है। दिवाली से दो दिन पहले पार्किंग बंद कर दी गई थी। बताया गया कि गाड़ियां न लगने से पार्किंग घाटे में चली गई थी, जिस कारण ठेकेदार ने संचालन बंद कर दिया था।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने बताया कि अब पार्किंग संचालन फिर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं, ताकि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि स्टेशन क्षेत्र में बेहतर यातायात और पार्किंग व्यवस्था बनी रहे। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित शुल्क देकर पार्किंग सुविधा का उपयोग करें, जिससे व्यवस्था लंबे समय तक चलतीरहे।