उत्तराखंड युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू ।
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
डोईवाला -परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों की जानकारी देते हुए बताया की युवा कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आगामी चुनाव हमारे लिए केवल संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मज़बूत करने का अवसर भी है।
उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव विवरण इस प्रकार है ।
1) सदस्यता, मतदान, नामांकन और पेमेंट ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से होगी ।
3) नामांकन 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2025 की साम 5:00 तक समाप्त होगी.
4) नामांकन का पेमेंट 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2025 को साम 5:00 बजे तक समाप्त होगी.
5) सदस्यता/मतदान 10 नवम्बर 2025 को सुबह 9:00 बजे शुरू होकर 9 दिसम्बर 2025 को साम 5:00 बजे समाप्त होगी
6) सदस्य / उम्मीदवार के लिए *उम्र सीमा 26-10-1989 से 24-10-2007 तक है।*
7) एक व्यक्ति किसी एक पोस्ट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.
8) जो जिस जिला/ विधानसभा/ ब्लॉक का वासी है वो उसी जिला/ विधानसभा/ ब्लॉक कमिटी के लिए नामांकन फाइल करेंगे.
9) नामांकन शुल्क –रियायत शुल्क
ब्लॉक 150- 100
विधानसभा 500- 250
जिला 3000- 1500
राज्य 7500- 4000
10) नामांकन शुक्ल में रियायत महिला, एससी /एसटी और बीपीएल कार्ड धारी उम्मीदवारों को दिया जाएगा जिसके लिए उनको मूल सर्टिफ़िकेट देना अनिवार्य होगा ।
11) नामांकन में पहला वोटर आईडी कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) मूल सर्टिफ़िकेट अपलोड करना अनिवार्य है तथा दूसरा उम्र प्रमाण पत्र के लिए पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस/ 10वी (मैट्रिक) का सर्टिफिकेट जिसमें जन्म तिथि लिखा होना चाहिए इन तीनों में से कोई एक ओरिजनल दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है.
12) फोटो लाइव होना चाहिए.
13) वीडियो में आपका नाम और युवा कांग्रेस का सदस्य बन रहा हूं साफ- साफ दिखाई और सुनाई देना चाहिए.
14) जो उम्मीदवार अपना उम्मीदवारी श्रेणी (एससी /एसटी ओबीसी) में फाइल करेंगे उनको अपना मूल जाति का सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा.
15) जिन उम्मीदवार के ऊपर पूर्व या वर्तमान में कोई भी मुकदमा दर्ज है। उनको उसका विवरण और साक्ष्य नामांकन फाइल करते समय संलग्न करना अनिवार्य है.
16) एक सदस्य 6 वोट डालेंगे 1) ब्लॉक समिति 2) विधानसभा समिति,3) जिला महासचिव समिति, 4) जिला अध्यक्ष समिति, 5) प्रदेश महासचिव समिति, 6) प्रदेश अध्यक्ष समिति