रामभक्ति में डूबा अठुरवाला, रामलीला के शुभारंभ पर छाया उल्लास ,रामलीला देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब
पहले दिन मंचित हुई श्रवण लीला, कैलाश पर्वत प्रसंग और श्रीराम जन्म की अद्भुत झांकी
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
अठुरवाला सांस्कृतिक मंच समिति
द्वारा आयोजित वार्षिक रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार रात्रि भक्तिभाव और उल्लास के वातावरण में हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल तथा प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गुरु रमेश सेमवाल (रुड़की) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
बृजभूषण गैरोला विधायक-
ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो समाज को सत्य और मर्यादा का मार्ग दिखाती है।
दिनेश सेमवाल-
प्रांत कार्यवाह ने कहा कि रामायण केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला ग्रंथ है।
पुरुषोत्तम डोभाल अध्यक्ष-
ने कहा कि रामलीला समाज में आदर्श जीवन और मर्यादा का संदेश फैलाने का माध्यम है।
करतार नेगी महासचिव-
ने कहा कि अठुरवाला की रामलीला सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की सशक्त मिसाल है।
नेगी ने बताया कि प्रथम दिवस की लीला में श्रवण कुमार लीला, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने का प्रसंग, और भगवान श्रीराम जन्म का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों के सजीव अभिनय और संगीतकार चतर सिंह के मधुर संगीत ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
शुभ अवसर-
पर सचिव यशवंत गुसाईं, कोषाध्यक्ष रणजीत गुसाईं, निर्देशक ममता कुवंर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, केंद्रपाल तोपवाल, राकेश चोहान, कमल राणा, सुमेर नेगी, विनोद कोठियाल, दीपक नेगी, संरक्षक वेताल सिंह, रामलाल डोभाल, गुलाब सिंह रावत, जगत सिंह असवाल, शूरवीर रावत, सुरेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।